छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया होने पर व्यावसायिक परिसर सीलबंद अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं किया भुगतान, जोन-2 राजस्व विभाग ने की कार्रवाई

रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जोन क्रमांक-2 के राजस्व विभाग ने वार्ड क्रमांक-27 में ₹19 लाख 40 हजार 504 रुपये का बकाया जमा नहीं करने पर एक व्यावसायिक परिसर को सीलबंद कर दिया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निगम के अनुसार, संबंधित बकायादार पर वित्त वर्ष 2010 से 2026 तक की राशि बकाया थी। अंतिम नोटिस और सूचना जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर परिसर में तत्काल ताला लगाकर उसे सीलबंद किया गया।

यह कार्रवाई अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा के मार्गदर्शन तथा जोन-2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में की गई। नगर निगम द्वारा बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button