छत्तीसगढ़रायपुर

40 साल बाद परिवार से मिलने की उम्मीद, नीदरलैंड से रायपुर पहुंची सुनीता अब्दुला DCP तारकेश्वर पटेल की पहल पर वीडियो कॉल के जरिए बहन से हुई बातचीत, भावुक हुआ परिवार

रायपुर। अपनों से बिछड़ने का दर्द और उनसे दोबारा मिलने की उम्मीद इंसान को हजारों किलोमीटर दूर तक ले जा सकती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सामने आया है, जहां अपने परिवार की तलाश में नीदरलैंड से एक महिला सुनीता अब्दुला रायपुर पहुंची हैं।जानकारी के अनुसार, सुनीता अब्दुला करीब 40 साल से अपने परिवार से बिछड़ी हुई हैं।

अपनी मां की तलाश में रायपुर पहुंची सुनीता के मामले में पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए परिवार से संपर्क कराने की कोशिश की।इस दौरान डीसीपी तारकेश्वर पटेल की पहल पर सुनीता अब्दुला की उनकी बहन से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कराई गई। लंबे समय से बिछड़े परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत का यह पल भावनात्मक रहा। अपनों से संपर्क होने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

नीदरलैंड से रायपुर तक का यह सफर परिवार से मिलने की उम्मीद और रिश्तों की अहमियत को बयां करता है। फिलहाल, सुनीता अपनी मां की तलाश में रायपुर पहुंची हैं। इस मामले में पुलिस की पहल ने परिवार के बीच संपर्क की एक नई उम्मीद जगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button