छत्तीसगढ़रायपुर

सरोना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला से दुष्कर्म के मामले में डीडी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी साक्ष्य मिलने पर पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त की शाम सरोना क्षेत्र में एक महिला नशे की हालत में अकेली मिली थी। आरोप है कि तीन युवक उसे शराब और भोजन का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गए। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय सहायता के लिए एम्स अस्पताल भेजा।

होश में आने के बाद महिला के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर डीडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज किया गया।पुलिस ने मामले में शिवा बघेल (28), निवासी सारथी चौक, आजाद चौक और पियूष नायक (19), निवासी आमापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसके विरुद्ध किशोर न्याय कानून के तहत पृथक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button