छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

सुहेला के दुर्गा पंडाल और मीना बाजार में चाकू लहराकर श्रद्धालुओं को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में दुर्गा पंडाल और मीना बाजार में आए श्रद्धालुओं को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टीलनुमा बटनदार चाकू भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

मेले में चाकू लहराकर फैला रहा था दहशतपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:05 बजे की है। ग्राम सुहेला स्थित दुर्गा पंडाल एवं मीना बाजार परिसर में पुलिस टीम नवरात्रि मेले की सुरक्षा और पेट्रोलिंग में तैनात थी। इसी दौरान दुर्गा पंडाल के बाईं ओर होटल और मिठाई की दुकानों के पीछे एक युवक हाथ में चाकू लहराकर दुर्गा प्रतिमा और मीना बाजार देखने आए श्रद्धालुओं को डराने-धमकाने लगा।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से बटनदार चाकू जब्त कर लिया।आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जपुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया। इसके बाद 14 अक्टूबर 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचानगिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमलाल वर्मा (21 वर्ष), पिता चंदूलाल वर्मा, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में नवरात्रि पर्व और मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती और गश्त जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button