छत्तीसगढ़रायपुर

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार :CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं की प्रगति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश के विकास का आधार है। उन्होंने यह बात राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में शामिल होने के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरबा महोत्सव आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर संगम है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे मंडी परिसर में आयोजित श्री पाटीदार नवरात्रि महोत्सव, भानपुरी के गरबा समारोह, गोवर्धन नगर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव और अमलीडीह के ढोलिडा रास गरबा-2026 सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूतीमुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग दैनिक जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और परिवार की आवश्यकताओं के लिए कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में 14 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों और उद्यमों के माध्यम से परिवार की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। सरकार महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।छत्तीसगढ़ में शक्ति आराधना की समृद्ध परंपरामुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी, मां महामाया और मां चंद्रहासिनी जैसे प्रमुख शक्तिपीठ आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।

नवरात्रि के दौरान प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन होते हैं और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ देवी आराधना करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के विकास के साथ संस्कृति, आस्था और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास और उन्हें पर्यटन से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, देवजी भाई पटेल, जयंती पटेल, जगदीश पटेल सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button