छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध गैस सिलेंडर रखने पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग इंडियन घरेलू गैस किया गया जप्त

रायपुर| खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है और संजय साव नाम व्यक्ति को गिरफ़्तर किया गया है. और उसके कब्जे से 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर जिसकी कीमत 64000 बताई जा रही है. थाना खमतराई में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है.

इसी क्रम में थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई की बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर रखा हुआ है की सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी संजय साहू को पकड़ कर अपने पास रखे घरेलू गैस सिलेंडर के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर कोई भी वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर कीमती 64000 जप्त कर थाना खमतराई में इस्तगासा क्रमांक 03/ 26 धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई, आरोपी द्वारा अवैध रूप से रखे कुल 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर के संबंध में खाद्य विभाग को पत्राचार कर अवगत कराया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपी- संजय साव पिता उमेश साव उम्र 30 वर्ष निवासी संतोष किराना स्टोर पार्किंग नंबर 1 ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button