Breaking Newsकोरबाछत्तीसगढ़
ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा ‘उड़ने वाला सांप’ देखिए तस्वीर

कोरबा/कोरबा के टीपी नगर ट्रक स्टैंड में शुक्रवार को उस वक्त कौतूहल मच गया, जब एक ट्रक चालक को बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगा सांप दिखाई दिया।सूचना पर पहुंची RCRS टीम ने सांप की पहचान फ्लाइंग स्नेक के रूप में की और उसे ट्रक की हाइड्रोलिक मशीन के पास से सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि ट्रक धरमजयगढ़, छाल और घरघोड़ा होते हुए कोरबा पहुंचा था। संभावना है कि सांप रास्ते में ट्रक पर चढ़ा और उसके साथ सफर कर कोरबा पहुंच गया।फ्लाइंग स्नेक वास्तव में उड़ता नहीं, बल्कि पेड़ों से छलांग लगाकर हवा में ग्लाइड करता है।रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
https://www.instagram.com/reel/Dc5jFLsz-jb/?igsi=c3FwbmxmcjVhMXk1




