छत्तीसगढ़रायपुर

स्टेशन से 2 साल की बच्ची गायब, CCTV में दिखाई दी संदिग्ध महिला, 8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

रायपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर 2 साल की बच्ची अंशिका गायब हो गई है। CCTV में एक संदिग्ध महिला बच्ची को गोद में लिए दिख रही है।

परिवार ने GRP में शिकायत की है। घटना 21 नवंबर की है। डोंगरगढ़ के प्रशांत भट्ट बेटी को लेकर रायपुर आया था और नशे की हालत में स्टेशन क्षेत्र में भटक रहा था। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। 8 दिन बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं है।CCTV के कई कैमरे निर्माण कार्य के चलते हटे होने से जांच में दिक्कत आ रही है। GRP और गंज थाना क्षेत्राधिकार को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button