कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों में खुशी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का शक्कर से तौलकर किया अभिनंदन

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। इस निर्णय के प्रति आभार जताने के लिए कवर्धा में भारतीय किसान संघ और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व किसानों ने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें गन्ना भेंट किया और शक्कर की बोरियों से तौलकर सम्मान व्यक्त किया।जिला पंचायत कार्यालय और विधायक कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने कहा कि गन्ने का मूल्य बढ़ने से जिले के हजारों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इससे खेती की बढ़ती लागत की भरपाई करने में मदद मिलेगी और गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।शर्मा ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खेती-किसानी से जुड़े परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बनें, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में किसान संगठनों और किसानों ने गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button