छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बस संचालकों पर सख्ती, नियम तोड़े तो निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस बुकिंग काउंटरों के सामने बस रोककर सवारी बैठाने पर प्रतिबंध, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के संचालन पर भी निर्देश जारी

रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने यात्री बस संचालकों और ऑपरेटरों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित स्टॉपेज के अलावा कहीं भी बस रोककर यात्रियों को बैठाने या उतारने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बस स्टैंड से निकलने के बाद बसें मार्ग में बने बुकिंग और रिजर्वेशन काउंटरों के सामने नहीं रुकेंगी। नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों पर भी सख्तीऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों का संचालन भाठागांव बस स्टैंड से नहीं करने और उन्हें यात्री बसों की तरह रास्ते में सवारी बैठाने-उतारने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की छतों पर माल लादकर परिवहन करने पर भी प्रतिबंध संबंधी निर्देश दिए गए।

जगदलपुर, धमतरी और गरियाबंद की ओर से आने वाली बसों को एमएमआई चौक के पास निर्धारित स्थान पर यात्रियों को उतारना होगा। इसके बाद पचपेड़ी नाका से भाठागांव चौक तक कहीं भी बस रोकने की अनुमति नहीं होगी। दुर्ग-भिलाई जाने वाली बसें भी पचपेड़ी नाका से यू-टर्न लेने के बाद भाठागांव चौक पर यात्रियों को बैठाने के लिए नहीं रुकेंगी।

बस स्टैंड को गैरेज बनाने पर भी रोकबस स्टैंड में खड़े खराब और कंडम वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड का उपयोग गैरेज के रूप में नहीं किया जा सकेगा।बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात रामकुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार सहित नगर निगम के अधिकारी और बस संचालक मौजूद रहे। बस संचालकों ने यातायात व्यवस्था सुधारने और नियमों के पालन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button