खराब समोसा परोसने पर बवाल, होटल संचालक ने कर्मचारियों के साथ युवक को पीटा

तखतपुर/ तखतपुर थाना क्षेत्र के सत्यम स्वीट्स में खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक समोसे की गुणवत्ता को लेकर युवक ने होटल संचालक से आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
बताया गया कि विवाद के दौरान होटल संचालक प्रकाश देवांगन ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें होटल परिसर में युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।मामले में युवक की शिकायत के आधार पर तखतपुर थाना पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।प्रकाश देवांगन भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शिव देवांगन के बेटे बताए जा रहे हैं। इसी वजह से मामला राजनीतिक रसूख को लेकर भी चर्चा में है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।




