
रायपुर। देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को हसनैन सिद्दिकी और उसका दोस्त असजद खान राजातालाब स्थित घर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान हसनैन के मोबाइल पर अब्दुल हकीम का फोन आया और उसने 1 लाख रुपये देने की मांग की। हसनैन ने पूर्व में लिए गए 2 लाख रुपये वापस करने की बात कही, जिसके बाद हकीम ने दोनों को देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के सामने बुलाया।
दोनों के वहां पहुंचने पर हकीम के साथ हुसैन उर्फ बिट्टू, जावेद और सोनू भी मौजूद थे। आरोप है कि हकीम ने पैसे देने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने दोनों दोस्तों के साथ हाथ-मुक्का, बेल्ट और धातु की वस्तु से मारपीट की। मारपीट में हसनैन के सिर में चोट आई।
शिकायत के बाद देवेन्द्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 144/2026 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर अब्दुल हकीम, सौरभ यादव उर्फ सोनू और जावेद मेमन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।गिरफ्तार आरोपी:1. अब्दुल हकीम, उम्र 28 वर्ष2. सौरभ यादव उर्फ सोनू, उम्र 26 वर्ष3. जावेद मेमन, उम्र 22 वर्षथाना देवेन्द्र नगर पुलिस की कार्रवाई से मामले में तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




