छत्तीसगढ़रायपुर

85 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार; 58 लाख का माल बरामद ओडिशा के बलांगीर से लाने की बात आई सामने, महिंद्रा कार और 4 मोबाइल फोन भी जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने 85 किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे, महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन सहित कुल मशरूका की कीमत लगभग 58 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और एक छत्तीसगढ़ का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक मैदान के पास एक चारपहिया वाहन में गांजा रखकर बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिंद्रा कार की तलाशी ली। कार की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में 85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

### ओडिशा से गांजा लाने की बात कबूलीप्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात बताई है। पुलिस ने अनीश साहू, राकेश साहू और सूरज कलेत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 544/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 में मामला दर्ज किया गया है।

### तस्करी नेटवर्क की जांच जारीपुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों, संभावित खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इसके लिए आरोपियों के मोबाइल फोन, वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अब तक एनडीपीएस एक्ट के 92 मामलों में 204 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इन कार्रवाइयों में विभिन्न मादक पदार्थों और अन्य सामग्री सहित लगभग 7 करोड़ 9 लाख 98 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल की निगरानी में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button