छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में गरबा आयोजकों की बैठक, सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

रायपुर। आगामी गरबा आयोजनों को लेकर रायपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन में पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसीपी सेंट्रल श्री तारकेश्वर पटेल ने गरबा आयोजकों की बैठक लेकर आयोजन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के निर्देश दिए।पुलिस ने आयोजकों को अनुमति पत्र में निर्धारित सभी शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। इनमें ध्वनि की समय-सीमा और प्रदूषण मानकों का पालन, पर्याप्त CCTV कैमरे, महिला-पुरुष सुरक्षा गार्ड और वालंटियर की तैनाती, आपातकालीन मार्ग खुला रखना तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था शामिल है।

आयोजन स्थल पर फायर सेफ्टी उपकरण और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामग्री आयोजन स्थल पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।पुलिस ने आयोजकों को यह भी स्पष्ट किया कि गरबा कार्यक्रम में अश्लील, आपत्तिजनक, भड़काऊ या साम्प्रदायिक सद्भाव प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

डीसीपी सेंट्रल ने निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान कम से कम दो जिम्मेदार पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। नियमों या अनुमति की शर्तों का उल्लंघन होने पर अनुमति निरस्त करने के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।बैठक में गरबा आयोजकों ने पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करने और आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button