छत्तीसगढ़रायपुर

भूपेश बघेल के काफिले पर कथित हमले के विरोध में रायपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर, 23 सितंबर 2026। असम के नगांव में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव की घटना के विरोध में रायपुर में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध जताया।कांग्रेस के अनुसार, 21 सितंबर को सामागुड़ी क्षेत्र के बरमा बाजार में भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और अन्य कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव हुआ था।

घटना में कुछ वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त होने और कार्यकर्ताओं के घायल होने का कांग्रेस ने दावा किया है। पुलिस की ओर से घटना की जांच की जा रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा की घटनाएं स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

युवा कांग्रेस ने केंद्र और असम सरकार तथा संबंधित प्रशासन से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से भी जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button