छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में बबदमाशों के हौसले बुलंद, चाकूबाजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही

छग प्रदेश सहित राजधानी में भी अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है, आए दिन सड़कों पर खुलेआम गाली गलौज मारपीट देर रात रास्ते में रोक कर लूटने की वारदात चाकू बाजी जैसे गंभीर मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। वही हत्या करना भी अपराधियों का एक शौक हो चुका है।

दिवाली के कुछ दिन शांति से गुजरने के बाद फिर राजधानी रायपुर की जमीन दो भाइयों के खून से फिर एक बार रंग दी गई जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है।राजधानी रायपुर में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी मिली है कि जुए में हार जीत की पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई है। बीती देर शाम खम्हारडीहथाना क्षेत्र के कचना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में सार्वजनिक मंच के पास कुछ लड़के जुआ खेल रहे थे, जिसमें मृतक विवेक तांडी उसका भाई सुमित तांडी समेत आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू शामिल थे।

Oplus_131072

तभी पैसे जीतने पर दोनो भाई जुए की फड़ से उठकर घर की ओर जाने लगे तभी आरोपी कृष्णा देवार अपनी बाइक पर आकर दुबारा जुआ खेलने चलने के लिए अपनी बाइक पर जबरन बैठने का दबाव बनाया और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी कृष्णा देवार ने चाकू निकाल कर विवेक को मारने की कोशिश की लेकिन मृतक ने उसी का चाकू छीनकर पहले उसकी ठोडी और हाथ में चाकू मारा और फिर आरोपी ने चाकू छीनकर विवेक तांडी के पेट में कई वार किया। इस बीच घायल विवेक को मेकाहारा अस्पताल लेकर गये जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर पूछताछ कर रही है‌।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button