
रायपुर/ नवा रायपुर की सड़कों पर युवकों द्वारा किया गया एक खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तेज रफ्तार कार पर सवार युवक अपनी और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालकर रील बनाते नजर आ रहे हैं।
ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए किए गए इस जानलेवा स्टंट को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बन सकते हैं।





