छत्तीसगढ़रायपुर

लोधीपारा चौक पर बेहोश होकर गिरी युवती, यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस ने ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिरी युवती की तत्काल मदद की। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से युवती को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी।

घटना 31 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे लोधीपारा चौक की है। यातायात व्यवस्था संभाल रहे निरीक्षक अमित पद्मसाली, आरक्षक रमेंद्र वर्मा और विजय सोनवानी ने देखा कि मोवा निवासी एक युवती अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई है।पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए युवती को महिला आरक्षक और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उठाया और अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों से तत्काल संपर्क कर युवती का प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया।

उपचार के बाद युवती को होश आया, जिसके बाद पुलिस ने उससे परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर युवती को सुरक्षित पाकर उन्होंने यातायात पुलिस का आभार जताया।यातायात पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की मदद करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button