छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर ग्रामीण पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी शराब दुकान के सुपरवाइजर-सेल्समेन ही निकले कोचिये, आर्टिका कार में शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर/ रायपुर ग्रामीण में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईआरंग पुलिस ने आर्टिका कार से 160 पाव शराब जब्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में सरकारी शराब दुकान का सुपरवाइजर, सेल्समैन और मल्टी वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा एक सरकारी शिक्षक और वाहन चालक भी गिरफ्तार किए गए हैं।14 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुल्लू की शराब दुकान से शराब लेकर आर्टिका कार CG 04 QB 5200 से रानीसागर की ओर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही है।

सूचना पर आरंग पुलिस ने रानीसागर स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।तलाशी के दौरान कार से 160 पाव देशी मसाला शराब, कुल 28.800 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये है, बरामद की गई। शराब परिवहन में इस्तेमाल आर्टिका कार भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब और वाहन समेत कुल 8 लाख 16 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।मामले में सभी 7 आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा ही अवैध तरीके से शराब की बिक्री और परिवहन किए जाने की बात सामने आई है। इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।गिरफ्तार 7 आरोपियों में गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर उबारन दास पुरेना, मल्टी वर्कर सुरेश बांधे और सेल्समैन राजेश काटले शामिल हैं। इनके अलावा शिक्षक तिरीत राम बांधे, वाहन चालक भरत रात्रे, दिलीप कुमार कुर्रे और भागवत बारले को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button