छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

बेटी की डिलीवरी के लिए जुटाए रकम की लूट, विरोध करने पर प्रार्थी से की मारपीट; पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बेटी की डिलीवरी और इलाज के लिए जुटाए गए ₹50 हजार की लूट के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रायपुर रोड स्थित शराब भट्टी के पास बदमाशों ने प्रार्थी के हाथ से पैसे छीन लिए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।

बेटी के इलाज के लिए जुटाए थे पैसेपुलिस के अनुसार, प्रार्थी 10 अक्टूबर को अपनी बेटी की डिलीवरी और इलाज के लिए चंदादेवी अस्पताल, बलौदाबाजार में मौजूद था। 13 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने रिश्तेदार पीलाराम ध्रुव के साथ रायपुर रोड शराब भट्टी के पास गया था। इसी दौरान दो आरोपियों ने उसके हाथ से ₹50 हजार झपट लिए। प्रार्थी द्वारा विरोध किए जाने पर दूसरे आरोपी ने पीछे से वार कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरफ्तारीघटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सुराग जुटाए, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस के मुताबिक, त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से खर्च के बाद बची नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने तहसील न्यायालय में आरोपियों की शिनाख्तगी कार्रवाई भी कराई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम1. दीपक सोनवानी (26 वर्ष), निवासी पहंदा रोड, भैंसापसरा, बलौदाबाजार।2. अमित डहरिया (22 वर्ष), निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार।दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button