छत्तीसगढ़
कोंटा में नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौ_त, दो जिला अस्पताल रेफर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में नेशनल हाईवे-30 पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में घायल युवकों को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इसी दौरान एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।




