छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई: सड़क हादसे में लोको पायलट की बेटी की मौत, युवक गंभीर

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक और युवती रॉन्ग साइड से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। हादसे में युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान अक्षिता अवचट, निवासी भिलाई-3 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लोको पायलट की बेटी थी।घटना की सूचना मिलने के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button