छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

भाठागांव में विवाद के बाद युवक पर किया हमला, बटनदार चाकू जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में आरोपी रवि ध्रुव (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे छिरिपारा, भाठागांव स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास हुई। पीड़ित की मुलाकात आरोपी से हुई, जहां बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने कथित तौर पर बटनदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की दाहिनी जांघ और घुटने के नीचे चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिंसन गुड़िया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाकू और घटना के समय पहनी गई शर्ट जब्त की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

आरोपी: रवि ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी छिरिपारा, भाठागांव, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button