कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा में विकास को नई रफ्तार, करोड़ों की लागत से बनेगी 4 लेन सड़क

कवर्धा, 24 सितंबर 2026। कवर्धा शहर के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नया मंडी परिसर में ₹54 करोड़ की लागत से बनने वाली 7.8 किलोमीटर लंबी 4 लेन सड़क का भूमिपूजन किया।यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चंद्रयान हॉस्पिटल से जोराताल के आगे तक विकसित की जाएगी।

सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। साथ ही रायपुर और बिलासपुर की ओर शहर के दोनों प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिनमें कवर्धा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया जाएगा।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग में ₹12,666 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा में करीब ₹140 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सड़क, शिक्षा, शहर विकास और धार्मिक-पर्यटन से जुड़े कार्य शामिल हैं। कवर्धा में ₹4.5 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर और भोरमदेव परिसर के विकास के लिए ₹1.46 करोड़ के कार्य भी शामिल हैं।कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय समेत जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button