छत्तीसगढ़रायपुर

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 27 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाईशास्त्री चौक के प्रतिबंधित मार्गों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई, चालकों को दी चेतावनी

रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शास्त्री चौक के प्रतिबंधित मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित मार्ग और समय में प्रवेश करने वाले 27 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में पिछले दो दिनों से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शास्त्री चौक और घड़ी चौक पर चेकिंग की गई। कार्रवाई यातायात थाना प्रभारी शारदा चौक एवं यातायात थाना प्रभारी पंडरी द्वारा की गई।यातायात पुलिस के अनुसार, शास्त्री चौक के आसपास प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक यात्री वाहनों का आवागमन सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित है। इसके बावजूद प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने संबंधित चालकों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की समझाइश देते हुए चेतावनी दी है कि आगे भी नियम तोड़ने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस की अपील: ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक वाहन चालक निर्धारित प्रतिबंधित मार्गों एवं समय का पालन करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button