
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित VIP चौक में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।




