कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, बोलीं—‘हम पर हो रहा शोषण’

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार महिलाओं के शोषण के खिलाफ बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, “सरकार कहती है कि महिलाओं का शोषण नहीं होना चाहिए, लेकिन हम पर बहुत शोषण हो रहा है।”कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए सरकार से जल्द उचित कदम उठाने की अपील की है।

उनका कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें अपने काम के बदले उचित सम्मान और सुविधाएं मिल सकें।अब देखना होगा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इन मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है और उनकी समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।सनातन न्यूज़ छत्तीसगढ़ | कोरबा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button