कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर: छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी, प्रोफेसर गिरफ्तार

कांकेर (छत्तीसगढ़)। छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में कांकेर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 27 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पियूष कान्त नेताम ने 25 सितंबर को टेलीग्राम के माध्यम से उसे अश्लील वीडियो भेजा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी अश्लील बातें करता था और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 75(3), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कृषि महाविद्यालय परिसर से आरोपी को पकड़ा।

पुलिस ने 28 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button