छत्तीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर पुलिस की साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार तीन मामलों में लाखों की ठगी, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छोटे डोंगर और झाराघाटी के तीन अलग-अलग साइबर ठगी मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 13 आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से 7 अन्य आरोपियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से जुड़े आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंचा गया।तीन मामलों में ठगी के अलग-अलग तरीकेपहला मामला: कॉल फॉरवर्डिंग से ₹10 हजार की ठगीथाना छोटे डोंगर में दर्ज अपराध क्रमांक 19/2026 में कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए 10 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के बलिया निवासी रितेश गुप्ता को गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला: परिचित बनकर ₹71,606 की ठगीअपराध क्रमांक 20/2026 में आरोपी ने खुद को परिचित बताकर पीड़ित को फोन किया और फोन-पे के माध्यम से 50 हजार रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद पैसे प्राप्त होने का फर्जी संदेश भेजकर पीड़ित से रकम वापस करा ली। फिर राशि वापस आने का झांसा देकर अलग-अलग प्रक्रियाएं पूरी कराईं, जिससे पीड़ित के खाते से कुल 71,606 रुपये कट गए।

इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के रमेश साहू, आकाश रावत और अजय परिहार तथा हरियाणा के मोहम्मद अरमान खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद मोहम्मद अरमान खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि अन्य तीन आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में हैं।तीसरा मामला: डराकर ₹1 लाख की ठगीथाना झाराघाटी क्षेत्र के ग्राम महीमा गवाड़ी में डराकर एक लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस प्रकरण में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के निवासी राजा भैया लोधी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने की सतर्क रहने की अपीलनारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय न करें। खाते में पैसे आने की पुष्टि किए बिना किसी को रकम वापस न भेजें और किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।पुलिस ने कहा है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।नारायणपुर पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी के मामलों में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button