
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में कर्ज की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बच्चों को धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना के बाद पीड़ित महिला और उसकी बेटी ने अपनी आपबीती बताई है।मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने दुर्गेश नामक व्यक्ति से कथित तौर पर कर्ज लिया था। आरोप है कि कर्ज की रकम वसूलने के लिए दुर्गेश महिला के पति की गैरमौजूदगी में उनके घर पहुंच गया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने उसे बताया कि उनके पति फिलहाल घर पर नहीं हैं और उनके लौटने के बाद ही कर्ज को लेकर बातचीत की जाएगी।

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर वह व्यक्ति कथित तौर पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की गई और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।देखिए, पीड़ित महिला की बेटी ने कैमरे के सामने क्या बताई पूरी आपबीती।फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि, शिकायत की स्थिति और आरोपी पक्ष का बयान सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।




