छत्तीसगढ़रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी उपलब्धि, 141 पदकों का ऐलान

रायपुर/ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं अन्य सेवाओं के लिए वीरता और सेवा पदकों का ऐलान किया है।छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को भी बड़ी संख्या में पदक मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें वीरता पदक के साथ विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के पदक शामिल हैं।

आईपीएस एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।वहीं आईपीएस पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुड़िया को वीरता पदक मिलने की जानकारी है।

इसके अलावा ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह समेत 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के पदक से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदकों की घोषणा राष्ट्रीय अवसरों—गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस—पर की जाती है।छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह सम्मान प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button