छत्तीसगढ़रायपुर

पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक पर पांच युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

रायपुर/ राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू-चावला पेट्रोल पंप में रविवार को पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक पर पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद डायल 112 की टीम ने घायल को मेकाहारा में भर्ती कराया।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला  

विधानसभा पुलिस के अनुसार सड्‌डू स्थित चावला पेट्रोल पंप में रायपुर निवासी गुलाम पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था। गुलाम पेट्रोल ले रहा था, इस दौरान उसे सड्‌डू में रहने वाले दो युवक मिले।  पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, इस दौरान आरोपियों ने दोस्तों को फोन करके बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गुलाम के सिर और हाथ में चोट आई है। 

आरोपियों ने इसी डंडे से हमला किया था।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना डायल 112 की टीम ने पीड़ित को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया और विधानसभा पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के कर्मी की सूचना पर विधानसभा पुलिस ने पीड़ित से मामलें में पूछताछ की और घटनास्थल की जांच की करके सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा है।  

विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा 

विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित से संपर्क किया गया है। आरोपी और पीड़ितों की पुरानी रंजिश है। मामलें में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button