
रायपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना उरला क्षेत्र में 6, पंडरी में 2 तथा गुढ़ियारी और खमतराई थाना क्षेत्रों में 1-1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई।
त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना और संभावित विवाद को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।नॉर्थ जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




