
रायपुर | डूमरतराई में ट्रिपल मर्डररायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भुनेश्वर साहू को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपी मूल रूप से बालोद जिले का निवासी बताया जा रहा है और डूमरतराई में किराए से रह रहा था।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर चरित्र को लेकर संदेह को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।




