छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर ग्रामीण पुलिस का विशेष सत्यापन अभियान, सिलतरा में 250 से अधिक श्रमिकों का सत्यापन

रायपुर। बाहरी राज्यों से आकर औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के सत्यापन को लेकर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिलतरा और थाना धरसींवा पुलिस ने औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के दस्तावेजों और पहचान की जांच की।इसी क्रम में हीरा ग्रुप की गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में कार्यरत 250 से अधिक श्रमिकों का पुलिस टीम ने सत्यापन किया। इस दौरान श्रमिकों के नाम, स्थायी पता, वर्तमान निवास, पहचान संबंधी दस्तावेज और रोजगार से जुड़ी जानकारी का मिलान किया गया।यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना सिलतरा प्रभारी SI राजेन्द्र सिंह कंवर और थाना धरसींवा प्रभारी TI राजेन्द्र दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान को अंजाम दिया।

पुलिस ने उद्योग प्रबंधन और श्रमिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों का पुलिस सत्यापन कराया जाए। उनके पहचान दस्तावेज, स्थायी पते और रोजगार से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित एवं अद्यतन रखा जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।पुलिस ने मकान या कमरे किराए पर देने वाले लोगों को भी श्रमिकों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों का सत्यापन सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने औद्योगिक संस्थानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां कार्यरत बाहरी राज्यों के श्रमिकों की जानकारी और दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन कराएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button