छत्तीसगढ़रायपुर

गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, मनचलों पर रहेगी पैनी नजर

रायपुर। नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया पंडालों में महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष पहल की है। पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट अब गरबा पंडालों में अंडरकवर ऑपरेशन चलाएगी। इसके तहत महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गरबा की ड्रेस में सादे कपड़ों में मौजूद रहकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगी।

पुलिस के अनुसार, गरबा पंडालों के भीतर, प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मी आम नागरिकों के बीच तैनात रहेंगी। छेड़छाड़, फब्तियां कसने, महिलाओं की अवांछित फोटो या वीडियो बनाने तथा अभद्र व्यवहार करने वालों को पकड़ने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा, गरबा स्थलों और आसपास के मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से की अपीलरायपुर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से निर्भीक होकर नवरात्रि उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। किसी भी तरह की छेड़छाड़, संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पिंक पेट्रोल यूनिट के हेल्पलाइन नंबर 9479210932 या आपातकालीन नंबर 112 पर देने को कहा गया है।पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस विशेष पहल का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों को महिलाओं एवं युवतियों के लिए सुरक्षित बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button