छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के सरकारी अस्पताल में डस्टबिन के पास मिला भ्रूण, पॉलीथिन में भर कर फेंका, पुलिस की जांच जारी

राजधानी रायपुर से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के बाहर एक बच्चे का भ्रूण मिला है।

Oplus_131072

जानकारी के मुताबिक, शव अस्पताल की इमरजेंसी गेट के पास डस्टबिन के करीब पॉलीथिन में लिपटा हुआ पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।अस्पताल के डॉक्टर्स ने बच्चे के शव को मर्चुरी (पोस्टमार्टम हाउस) में शिफ्ट किया और घटना की जानकारी मौदहापारा पुलिस थाना को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को किसने और क्यों वहां छोड़ा। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button