छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 दिनों तक चले गणेश उत्सव का भव्य विसर्जन झांकी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस के अनुसार, पूरे गणेश उत्सव के दौरान कोई बड़ी वारदात नहीं हुई और विसर्जन झांकी भी बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुई।

इस वर्ष पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक झांकियां शामिल हुईं। पिछले वर्ष 62 झांकियों के मुकाबले इस बार 74 झांकियां विसर्जन के लिए निकलीं। पुलिस ने विसर्जन झांकी में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान जताया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन करीब 700 से 800 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। विसर्जन के दिन 50 से अधिक राजपत्रित अधिकारियों समेत अतिरिक्त पुलिस बल को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया।

पुलिस ने संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, ITMS और CCTV कैमरों समेत आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। विसर्जन के दौरान पुलिस ने 22 से अधिक चाकू, 4 कैंची और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए। इसके अलावा करीब 400 किलो से अधिक कड़ा, शराब की छोटी बोतलें भी जब्त की गईं।

पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि मोबाइल चोरी और पॉकेटमारी में संलिप्त कुछ आरोपियों को भी पकड़ा गया। यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान 15 से अधिक चोरी के वाहन बरामद किए गए।

DCP क्राइम के नेतृत्व में ACCU और करीब 200 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम ने संदिग्धों एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी।

पुलिस ने गणेश स्थापना समितियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और मीडिया के सहयोग को भी आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण बताया। पुलिस के अनुसार, पूर्व नियोजित सुरक्षा व्यवस्था, लगातार निगरानी, तकनीकी संसाधनों और जनसहयोग के चलते गणेश उत्सव से विसर्जन तक पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button