छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur Accident: तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत लोगों को आई गंभीर चोटें

राजधानी रायपुर में फिर सामने रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोवा ओवर ब्रिज पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो वाहनो की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई । सोनेट और क्रेटा में भिड़ंत हो गई। दोनों कार सवारो में 3 लोगों को गंभीर चोटे आई है जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र है।

Oplus_131072

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और वे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कारों की अत्यधिक गति इस दुर्घटना का मुख्य कारण प्रतीत होती है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी और सड़क पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।हादसे की सूचना मिलते ही पंडरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और फिर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। यह घटना एक बार फिर शहर के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के खतरों को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित रूप से वाहन चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button