छत्तीसगढ़रायपुर

पैसों के विवाद को लेेकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर| राजधानी के रावतपुरा क्षेत्र में पैसे के लेन देन को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और ये पूरा मामला टिकरा पारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

आपको बता दूँ कि 27 तारीख के दोपहर करीबन 2ः00 बजे थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत रावतपुरा फेस 2 स्थित सांई मंदिर के पास किसी व्यक्ति द्वारा अजय अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी रावतपुरा फेस 2 टिकरापारा रायपुर के पेट में चाकू से वार कर दिया गया है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल रावतपुरा फेस 02 पहुंचकर घटना के संबंध में मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक द्वारा चाकू लगने के बाद बताया गया था कि उसे डोमेश्वर देवांगन जो कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है, ने चाकू मारा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डोमेश्वर देवांगन की पतासाजी करते हुये उसे पकड़कर पूछताछ करने पर डोमेश्वर देवांगन ने हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी डोमेश्वर देवांगन ने मृतक का कंस्ट्रक्शन काम किया था एवं कार्य के पैसे को लेकर दोनों के मध्य विवाद था। आरोपी द्वारा काम के लिए 50000/- रूपये की मांग की जा रही थी जो मृतक उक्त रकम देने से मना कर रहा था।

दिनांक 27.03.2026 को डोमेश्वर देवांगन पैसा लेने के लिए मृतक के घर गया था। पैसा नहीं मिलने पर वह मृतक के घर के बाहर कुछ देर इंतजार किया और मृतक के बाहर निकलने पर सब्जी काटने की चाकू से उसके पेट में वार किया जिससे अजय अग्रवाल की मृत्यु हो गई।आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीं है।

आरोपी का नाम – डोमेश्वर देवांगन पिता हेमलाल देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी शीतला तालाब के पास गली नंबर 3 चांगोरा भाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button