
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने कार्यपालन अभियंता और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 अंतर्गत रायपुरा महादेवघाट खारून नदी तट पहुंचकर मछुआरा संघ के लोगो के साथ बैठक कर उन्हे जबलपुर की घटना को ध्यान में रखकर सुरक्षा का ध्यान रखकर लोगों को लाईफ जैकेट जैसे सुरक्षा उपकरण के साथ ही खारून नदी में नौका विहार करवाने की समझाईश दी, ताकि किसी भी हालत मे किसी भी प्रकार की जनहानि ना होने पाये।





