छत्तीसगढ़रायपुर

धान खरीदी अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी एक दिन में 48 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन, किसानों को जारी हुए 4.68 लाख से ज्यादा टोकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में 18 नवंबर तक 37 हजार 792 किसानों से कुल 1 लाख 44 हजार 405 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।धान खरीदी के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का किसान बड़े पैमाने पर लाभ उठा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 4 लाख 68 हजार 722 टोकन जारी किए गए हैं। वहीं, 18 नवंबर को एक ही दिन में 12 हजार 554 टोकन के माध्यम से 48 हजार 297 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

सरकार ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से किसान घर बैठे ही धान बेचने की तारीख निर्धारित कर सकते हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया गया है। अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं सुचारू रखने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button