कोरबाछत्तीसगढ़

रात में सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत दो घायल, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पाली थाना अंतर्गत ग्राम हर्राडीह में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके बेटे 45 वर्षीय हेतराम और बहू 40 वर्षीय प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में एक संदेही को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतिका का परिजन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे हर्राडीह निवासी समारिन बाई अपने बेटे हेतराम और बहू प्रमिला के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसा और तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेतराम और प्रमिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button