
धमतरी। जिले के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने करीब एक साल बाद फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम ने मामले में 8 आरोपियों में से 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मामला 12 अगस्त 2025 की रात का है।
धमतरी के एक ढाबे में मामूली विवाद के बाद रायपुर से आए तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। एक ही रात में तीन लोगों की हत्या की इस वारदात से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। करीब एक साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने 5 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में अदालत का यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।




