छत्तीसगढ़रायपुर

सरकार बताए—गलत जानकारी लोकसभा में दी गई या विजय शर्मा ने झूठ बोला: कांग्रेस

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस का दावा है कि 9 जून 2026 को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 18.5 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने की जानकारी दी थी।

वहीं, कांग्रेस के मुताबिक रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 11 अगस्त को लोकसभा में मिली जानकारी का हवाला देते हुए प्रदेश में 9.81 लाख आवास पूर्ण होने की बात कही।कांग्रेस ने इसी अंतर को लेकर सरकार से सवाल किया है कि आखिर सही आंकड़ा कौन-सा है। सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि क्या लोकसभा में दी गई जानकारी गलत है या फिर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी गलत थी?

कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि यदि उपमुख्यमंत्री की ओर से गलत जानकारी दी गई है, तो क्या मुख्यमंत्री इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई करने का साहस दिखाएंगे।शुक्ला ने दावा किया कि 2015 से 2018 के बीच रमन सरकार के कार्यकाल में करीब 2.37 लाख ग्रामीण और 19 हजार शहरी पीएम आवास बने, जबकि 2018 से 2023 के बीच भूपेश बघेल सरकार के दौरान 10 लाख से अधिक आवास बनाए गए।कांग्रेस का आरोप है कि साय सरकार आवास योजना को लेकर सिर्फ बयानबाजी कर रही है। हालांकि, ये सभी आंकड़े और आरोप कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में किए गए दावे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button