
– दुर्ग। भिलाई के कैंप 2 क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पड़ोस में रहने वाले 59 वर्षीय अधेड़ ने तीन मासूम बच्चियों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। आरोपी बच्चियों को मुरकू, नड्डा और खाने की चीज़ें खिलाने का लालच देकर उनके साथ ओरल सेक्स करता था।
दरअसल जब बच्चियों ने इस घिनौनी करतूत की आपबीती अपनी माँ को बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार तुरंत छावनी थाने पहुँचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की खबर फैलते ही देर रात करणी सेना के कार्यकर्ता भी थाने पहुँच गए और आरोपी का जुलूस निकालने की माँग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।





