छत्तीसगढ़बिलासपुर

मुंगेली में महिला पर गिरी बिजली, मौत

मुंगेली/ मुंगेली से एक मामाला निकलकर सामने आया जिसे देखकर शायद आप भी कुछ सेकंड के लिए सन्न रह जाएंगे… खेत से घर लौट रही महिला को पता भी नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है।

वीडियो छत्तीसगढ़ के मुंगेली का बताया जा रहा है। रविवार दोपहर 46 वर्षीय गीता बाई खेत में काम करने के बाद सिर पर बर्तन रखकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक आसमान से बिजली गिरी और गीता बाई उसकी चपेट में आ गईं।

परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कुछ सेकंड में हुआ ये हादसा एक परिवार की पूरी जिंदगी बदल गया। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले इलाकों में निकलते समय बेहद सावधानी बरतना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button