छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई सेक्टर-2 में बुधवार को गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात शिशु मिला मानवता हुई शर्मसार

भिलाई / सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच बुधवार को गटर की सफाई के दौरान करीब 3 दिन का नवजात शिशु मिला है। गटर जाम होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधन से की थी। इसके बाद गटर की सफाई का काम शुरू किया गया।

सफाई के दौरान कर्मचारियों को गटर के अंदर नवजात शिशु दिखाई दिया।नवजात की उम्र करीब दो से तीन दिन बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भट्ठी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button