छत्तीसगढ़रायपुर

भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की खबरों पर भाजपा का पलटवार, लक्ष्मी वर्मा बोलीं—कर्मचारी न हों भय-भीत कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप, भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के निजीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। सोमवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और भिलाई इस्पात संयंत्र के निजीकरण की कोई नीति या मंशा नहीं है।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि सेल प्रबंधन की ओर से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया जा चुका है। उन्होंने बीएसपी कर्मचारियों और उनके परिवारों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में न आएं। उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ का गौरव और पहचान है तथा कर्मचारियों के हितों और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भूपेश बघेल पर लगाए आरोपभाजपा सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से कांग्रेस बीएसपी के निजीकरण को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस तथ्य या प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।

अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर की मांगलक्ष्मी वर्मा ने सेल प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय से मांग की कि औद्योगिक संस्थानों के निजीकरण को लेकर कथित तौर पर बिना तथ्य और प्रमाण के अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए बयानबाजी कर रही है।

इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के औद्योगिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र निर्माण और श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय और किरण बघेल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button