
रायपुर: उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में डूबे 30 वर्षीय सुधांशु तिवारी का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद SDRF की टीम ने बरामद कर लिया। सोमवार सुबह 6 बजे से SDRF के गोताखोर लापता युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
लगातार कई घंटों की खोजबीन के बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर नदी में सुधांशु तिवारी का शव मिला। शव मिलने के बाद SDRF ने उसे बाहर निकाला और उरला थाना पुलिस को सौंप दिया।
उरला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि रविवार शाम सुधांशु तिवारी अपने दोस्तों के साथ बेंद्री डैम में नहाने उतरे थे। इस दौरान तीन युवक डूबने लगे, जिनमें से दो को मछुआरों ने बचा लिया था, जबकि सुधांशु गहरे पानी में लापता हो गए थे।
यह पिछले 7 दिनों में बेंद्री डैम में डूबने की दूसरी घटना है, जिससे एक बार फिर यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




